बहराइच लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग से राहत, रेहुआ मंसूर में लगा 100 केवीए ट्रांसफार्मर

महसी, बहराइच। क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेहुआ मंसूर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से लो-वोल्टेज, ओवरलोडिंग और बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलने की उम्मीद जगी है। विद्युत विभाग द्वारा गांव में 100 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था मजबूत होगी।

ग्रामीणों का कहना है कि पुराने ट्रांसफार्मर पर अधिक भार होने के कारण आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहती थी। गर्मी के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती थी, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों तथा छोटे व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

नया ट्रांसफार्मर स्थापित होने से अब बिजली आपूर्ति सुचारु रहने की उम्मीद है और वोल्टेज की समस्या से भी राहत मिलेगी स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग की इस पहल का स्वागत करते हुए खुशी जताई और कहा कि लंबे समय से की जा रही मांग पूरी होने से पूरे क्षेत्र को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने विभाग से भविष्य में भी विद्युत व्यवस्था के नियमित रखरखाव और आवश्यकतानुसार क्षमता वृद्धि की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलती रहे।

रिपोर्ट : आकाश मिश्र ‘ओम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *