हरसिद्धि पुलिस की बड़ी कार्रवाई तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, चार स्मार्टफोन बरामद

नवनीत कुमार सिंह, मोतिहारी

हरसिद्धि थाना क्षेत्र के दुदही गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 26 जून 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर अरेराज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच में तेलंगाना, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के लोगों के साथ साइबर ठगी करने के साक्ष्य मिले हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह का सरगना दुदही गांव का ही एक साइबर अपराधी है, जो पूर्व के पुलिस हमला एवं साइबर कांडों में फरार चल रहा है। बताया गया है कि वह बिहार से बाहर रहकर अपने रिश्तेदारों एवं सहयोगियों के साथ मिलकर साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुदही गांव निवासी विक्की कुमार (20 वर्ष), गुड्डू कुमार (28 वर्ष) एवं प्रिंस कुमार (19 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों हरसिद्धि थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।पुलिस ने आरोपियों के पास से साइबर ठगी में प्रयुक्त चार स्मार्टफोन एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं।

मामले में प्राथमिकी दर्ज कर साइबर थाना के सहयोग से आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार सरगना की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी कर रही है।मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरेराज रवि कुमार, हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार, दारोगा प्रीतम कुमार, अंकित कुमार तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *