बहराइच। थाना रानीपुर पुलिस ने भैंस चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को चोरी की भैंस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में शनिवार रात गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम ऐलिहा निवासी रामअधार की चोरी हुई भैंस को एक व्यक्ति ले जा रहा है।

सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने वादी एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से आरोपी को चोरी की भैंस सहित पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम ननकाहे उर्फ आशिफ अली पुत्र मोहम्मद असलम, निवासी ग्राम ऐलिहा, थाना रानीपुर, जनपद बहराइच (उम्र लगभग 32 वर्ष) बताया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रानीपुर में मु.अ.सं. 107/2026 के तहत धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आर्म्स एक्ट, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी तथा चोरी के मामलों में तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक लल्लन प्रसाद, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार यादव तथा कांस्टेबल भगवानदीन वर्मा शामिल रहे।
