हरसिद्धि पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब मामले का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नवनीत कुमार सिंह, मोतिहारी

मोतिहारी/हरसिद्धि:
पूर्वी चंपारण जिले की हरसिद्धि थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत दर्ज एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नितेश कुमार (पिता: मोहन बिन) के रूप में हुई है, जो हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सेवरहा बिन टोली का निवासी है।

थानाध्यक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त नितेश कुमार हरसिद्धि थाना कांड संख्या 290/26 (दिनांक 01/06/2026), धारा 30(a) बिहार मद्यनिषेध और उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज मामले में काफी समय से वांछित चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत थी।


गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर अभियुक्त को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया है, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष सुनिल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून को पूरी सख्ती से लागू करने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *