परिवहन विभाग के सचिव के नेतृत्व में VC के माध्यम से समीक्षा बैठक संपन्न।

झारखंड-जमशेदपुर। परिवहन विभाग के सचिव राजीव रंजन की अध्यक्षता में विभाग की कार्यप्रणाली, राजस्व संग्रह और डिजिटल सेवाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक वीडियो कॉल के माध्यम से बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में विभाग द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण और अन्य नागरिक केंद्रित सेवाओं को पूरी तरह पेपरलेस और पारदर्शी बनाने की प्रगति की समीक्षा की गई।

राज्य भर में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स) की पहचान कर वहां सुरक्षा उपाय दुरुस्त करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ई-चालान के जरिए सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए गए। अगस्त 15 तक राज्य के विभिन्न जिलों में बिना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) और बिना फिटनेस वाले वाहनों के खिलाफ विशेष धरपकड़ अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने की कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

वित्तीय वर्ष के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए जिला परिवहन अधिकारियों (DTOs) को टैक्स डिफॉल्टर्स पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जमशेदपुर में टाटा मोटर्स के सहयोग से स्थापित हो रहे आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग संस्थान (IDTR) की आगामी कार्ययोजना और प्रशिक्षण मॉड्यूल के क्रियान्वयन को लेकर चल रही तैयारियों की प्रगति जांची गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *