अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर

कलिंजर-विथरा के पास रविवार शाम हुआ हादसा, पुलिस ने बाइक कब्जे में ली

दिलीप सिंह अलीगज एटा

अलीगंज। कोतवाली अलीगंज क्षेत्र के ग्राम कलिंजर और विथरा के पास रविवार शाम करीब 7:45 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घायल युवक की पहचान रूम सिंह (23) पुत्र कृपाल सिंह निवासी तुग़ई, थाना नयागांव, जनपद एटा के रूप में हुई है। बताया गया कि वह बाइक से जा रहा था। इसी दौरान कलिंजर और विथरा गांव के बीच अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी अलीगंज भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

कोतवाली अलीगंज के दरोगा कपिल कुमार ने बताया कि दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भेजा गया था, जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *