अलीगंज में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस!विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गए….

अलीगंज!स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर आजादी का जश्न इस बार फिर देखने को मिला आजादी के महोत्सव में तरह तरह के कार्यक्रम विद्यालय व अन्य विभाग के माध्यम से जनता के बीच जाकर दिखवाये जा रहे हैं।

शनिवार को सुवह से ही सभी सरकारी गैर सरकारी व शिक्षण संस्थाओं में बड़े ही शान के साथ तिरंगा फहराया गया अलीगंज तहसील कार्यालय पर ध्वजारोहण एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने किया अलीगंज कोतवाली में ध्वजारोहण सीओ राजेश सिंह व इंस्पेक्टर रुपेश कुमार वर्मा ने किया वही समस्त स्टाप ने तिरंगे को सलामी दी।

नगर पालिका कार्यालय में ध्वजारोहण सुनीता गुप्ता ने किया। ब्लाक कार्यालय बीआरसी केंद्र स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य जगहों पर ध्वजारोहण किया गया वही कस्बे के आरडी इंटर कालेज में ध्वजारोहण विद्यालय प्रवन्धक सुल्तान सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर समस्त प्रधानाचार्य सुधा यादव सुशील कुमार रजनीश कुमार आदि स्टाप मौजूद थे जनता इंटर कालेज में ध्वजारोहण डॉ धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने किया समस्त स्टाप की मौजूदगी में बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व रैली निकाली इस मौके पर आलोक कुमार सोनू यादव राजेश कुमार सहित समस्त स्टाप थे.

वही सीएचसी अलीगंज पर ध्वजारोहण चिकित्सा प्रभारी अलीगंज ने किया वही पशु अस्पताल पर ध्वजा रोहण डाक्टर रविकांत ने किया.
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टी. डी. पब्लिक स्कूल अलीगंज में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस समारोह का सफल संचालन रिशु राजपूत एवं अंशिका शाक्य ने किया।

कार्यक्रम में कृष्णा लीला रामायण प्रस्तुति,सेव वाटर एक्ट,बापू सेहत के लिए, राष्ट्रभक्ति की परेड, आदि मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे कार्यक्रम में विद्यालय के मैनेजर विवेक यादव प्रिंसिपल केसी कुमावत, एवं समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। अलीगंज स्थित नगर के प्रष्ठित संस्थान जी. डी. इंटरनेशनल स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस का समारोह बड़े धूम धाम से मनाया गया जिसका उद्देश्य सभी बच्चों तथा स्थानीय लोगों को देश भक्ति प्रति प्रेरित करना था |

विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती सुधा यादव जी ने झंडारोहण किया तथा अपने भाषण के माध्यम से उपस्थित सभी छात्रो / छात्राओं अभिभावको तथा अध्यापक / अध्यापिकाओ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए दी | विद्यालय के उप प्रवंधक यश ने बच्च्चों को संबोधित करते हुए आजादी के महत्त्व को समझाया |

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी उपस्थित अभिभावकों तथा छात्रो / छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए दी तथा उन वीर शहीदों की भी याद दिलाया जिन्होंने देश की स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. जनता इंटर कालेज केलठा में ध्वजारोहन प्रमोद कुमार यादव ने किया विद्यालय के प्रधानाचार्य डी. के. यादव ने आये हुए अतिथियों को माला पहनाकर तिरगे को सलामी दी. वही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए. इस मौके पर समस्त स्टाप मौजूद रहे. वही गौतम बुद्ध इंटर कालेज सहित अन्य सरकारी व अर्द्ध सरकारी स्थानों पर ध्वजा रोहण किया गया.

दिलीप सिंह अलीगंज एटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *