दहेलिया मोड़ पर पिकअप और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत, कई घायल


अलीगंज। एटा-अलीगंज-मैनपुरी मार्ग पर गांव डहेलिया मोड़ के पास गुरुवार को पिकअप और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप सवार कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।


जानकारी के अनुसार, कम्पिल क्षेत्र के ग्राम नुनैरा निवासी लोग पिकअप से मैनपुरी में रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान डहेलिया मोड़ के पास सामने से आ रहे डंपर से पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई।


पिकअप में विश्राम/दिलसारक, करीब 10 वर्षीय अखिलेश पुत्र परशुराम, करीब 60 वर्षीय सुहाग/स्वाग पत्नी रामचरन, मीना देवी पत्नी गिरीश, सुनीता पत्नी विनोद, करीब 32 वर्षीय लाल सिंह पुत्र धनपाल, नानकराम पुत्र लालमन और तेजराम पुत्र रामस्वरूप सवार बताए गए हैं।


हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। इनमें लाल सिंह को अधिक चोटें आने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई।
हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

दिलीप सिंह अलीगज एटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *