रामगांव पुलिस का वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 20 अभियुक्त गिरफ्तार

बहराइच। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रामगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी रामगांव दिवाकर तिवारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कुल 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनमें 18 वारंटी और 2 वांछित अभियुक्त शामिल हैं।

22 अगस्त को 18 वारंटी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार माननीय न्यायालय से निर्गत गिरफ्तारी वारंटों के अनुपालन में थाना रामगांव पुलिस ने विभिन्न पुलिस टीमों का गठन कर संभावित स्थानों पर दबिश दी। अभियान के क्रम में 22 अगस्त 2026 को विभिन्न प्रकरणों में कुल 18 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस में लिया गया।

चोरी के मामले में दो वांछित गिरफ्तार

इसी क्रम में थाना रामगांव पर पंजीकृत चोरी से संबंधित मुकदमा मु0अ0सं0 298/2026, धारा 305(A)/331(4)/317(2) बीएनएस में वांछित दो अभियुक्तों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक सहाबुद्दीन उर्फ करीब, उम्र करीब 25 वर्ष, पुत्र अली बहादुर तथा मुन्ना उर्फ करीब, उम्र करीब 23 वर्ष, पुत्र अली बहादुर, निवासीगण ग्राम तारापुर खुर्द, थाना रामगांव, जनपद बहराइच को मुखबिर की सूचना पर 23 अगस्त 2026 को डाढ़े खजूर से आढ़ीपुर जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी 20 अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने के लिए रवाना किया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

कार्रवाई में थाना प्रभारी दिवाकर तिवारी, उ0नि0 हरिसराम यादव, उ0नि0 दुर्गेश वर्मा, उ0नि0 जैनेन्द्र कुमार, उ0नि0 रणराज सिंह, उ0नि0 हेमन्त सिंह, उ0नि0 नन्दकिशोर सिंह, हे0का0 अमरजीत, का0 सत्यानन्द यादव, का0 विनय गौतम, का0 आशुतोष गुप्ता, का0 शमशेर सिंह, का0 रणधीर मौर्य, का0 संजीव पटेल, का0 सुरेन्द्र वर्मा, का0 दीपक यादव, का0 विष्णु प्रताप सिंह एवं का0 चन्द्रकेश शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *