चारा काट रही महिला को सांप ने डसा, सीएचसी में उपचार जारी

अलीगंज। क्षेत्र के ग्राम नखटई खुर्द में खेत पर पशुओं के लिए चारा काट रही एक महिला को अचानक सांप ने डस लिया। सांप के काटने के बाद महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई, जिसके बाद महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अलीगंज में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

नखटई खुर्द निवासी जोगिंदर ने बताया कि मेरी पत्नी मिथलेश खेत में पशुओं के लिए चारा काट रही थीं। इसी दौरान अचानक झाड़ियों के बीच से निकले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटने के बाद पत्नी ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी उन्हें दी।

जोगिंदर के अनुसार, वह पत्नी मिथिलेश कुमारी को लेकर बिना देर किए सीएचसी अलीगंज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। परिजनों ने बताया कि उपचार के बाद महिला की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में सांप को लेकर भय का माहौल है।

दिलीप सिंह अलीगज एटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *