अलीगंज नगर के शीर्ष सीबीएसई मान्यता प्राप्त पीडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध अपने अटूट प्रेम व भाई से अपनी सुरक्षा,सकुशलता एवं अटल विश्वास का वचन लिया।
इस अवसर पर नन्हे मुन्ने भाइयों ने भी बहनों को चॉकलेट देकर जीवन पर्यंत स्नेह एवं सुरक्षा का वादा किया। रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए “इंटर हाउस राखी मेकिंग” प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 की मानवी गुप्ता प्रथम, कक्षा चार से विराट तोमर द्वितीय, कक्षा 5 से प्रज्ञा शर्मा तृतीय, कक्षा 3 से ऋषभ चौथे स्थान पर और कक्षा 3 की परिणिति पांचवें स्थान पर रहीं।
विद्यालय में समय-समय पर इस प्रकार के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री कमलेश सोहरिया एवं प्रबंधक श्री मुकेश वर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि राखी केवल कलाई पर सजने वाला धागा नहीं अपितु यह समाज की हर महिला की रक्षा का संकल्प है।

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री एमके शर्मा के साथ अध्यापक अध्यापिकाओं में वरुण कुमार,शिवम कुमार, शैलेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह,आकाश सक्सेना, इशरत खान, तालिब खान, रश्मि तोमर,पाली सिंह, श्वेता सिंह, कोमल, शिवांगी सक्सेना एवं अन्य उपस्थित रहे। दिलीप सिह अलीगज एटा
