रक्षाबंधन पर सीओ राजेश सिंह को बांधी राखी, भाई-बहन के स्नेह ने जीता दिल

अलीगंज। रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार पर भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह की सुंदर झलक देखने को मिली। एटा जिला भाजपा की जिला उपाध्यक्ष आशीष कुमारी राजपूत ने क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह के कार्यालय पहुंचकर उन्हें राखी बांधी और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं।

राखी बांधने के बाद क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह ने भी बहन आशीष कुमारी राजपूत को भाई का स्नेह देते हुए सदैव उनकी रक्षा और सम्मान का संकल्प लिया। उन्होंने बहन को रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी और उज्ज्वल जीवन की कामना की।

इस दौरान भाई-बहन के बीच आत्मीयता और अपनत्व का भाव देखने को मिला। रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, जिम्मेदारी और रिश्तों में स्नेह की डोर मजबूत करने का त्योहार है। इस अवसर पर दोनों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

रक्षाबंधन के इस भावुक पल ने भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और आपसी विश्वास को और मजबूत कर दिया। दिलीप सिह अलीगज एटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *