बोल रहा सारा परिवेश—जय अखिलेश, जय देवेश

घाघरा तटवर्ती गांवों से डेढ़ दर्जन युवाओं की लखनऊ तक पदयात्रा शुरू, जन्माष्टमी पर अखिलेश यादव से मिलने का संकल्पतेजवापुर/महसी/खैरीघाट, 30 अगस्त। महसी विधानसभा क्षेत्र के उत्तरी छोर पर स्थित घाघरा तटवर्ती इलाकों पिपरिया-कमलपुर और मांझा दरियाबुर्द सहित आसपास के गांवों से रविवार को करीब डेढ़ दर्जन युवाओं का पैदल जत्था लखनऊ के लिए रवाना हुआ।श्रीकृष्ण और सपा मुखिया अखिलेश यादव के चित्र अंकित विशेष परिधान में एक जैसी वेशभूषा धारण किए युवाओं ने पदयात्रा के दौरान “जय अखिलेश, जय देवेश” समेत विभिन्न नारे लगाए। पदयात्रियों का जत्था लीलापुरवा, चकैया, राजापुर, सबलापुर, रायपुर, थैलियां, राजी चौराहा और सिंगिया होते हुए रविवार अपराह्न करीब तीन बजे महसी बाजार स्थित सपा नेता देवेश चन्द्र मिश्र ‘मंजनू’ के आवास पर पहुंचा। यहां पहले से मौजूद समर्थकों और स्थानीय लोगों ने पदयात्रियों का जोरदार स्वागत किया।सपा नेता देवेश चन्द्र मिश्र ने पदयात्रियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनकी हौसलाफजाई की। इस दौरान युवाओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से संबंधित सूची भी उन्हें सौंपी। देवेश चन्द्र मिश्र ने युवाओं के निर्णय, हिम्मत, जज्बे और संकल्प की सराहना करते हुए उनके उत्साह का स्वागत किया।पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे अजय यादव, अमन यादव और प्रवीण यादव ने बताया कि करीब डेढ़ दर्जन युवाओं का यह जत्था रविवार सुबह पिपरिया-कमलपुर और मांझा दरियाबुर्द से लखनऊ के लिए रवाना हुआ है। उनका लक्ष्य आगामी चार सितंबर को जन्माष्टमी के अवसर पर लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पहुंचकर अखिलेश यादव से मुलाकात करना है।उन्होंने बताया कि युवाओं की ओर से अखिलेश यादव को वर्ष 2027 में पुनः भारी बहुमत से सरकार बनाने और मुख्यमंत्री बनने की अग्रिम शुभकामनाएं दी जाएंगी। पदयात्रियों ने कहा कि वे अपने संकल्प को पूरा करने के लिए पार्टी के साथ तन-मन-धन से समर्पित होकर हरसंभव सहयोग करना चाहते हैं और आवश्यक दायित्व सौंपे जाने का आग्रह भी करेंगे।

इस अवसर पर देवेश चन्द्र मिश्र ने युवाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए उनकी मनोकामना पूर्ण होने की कामना की और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए उनके हौसले की सराहना की।पदयात्रा में सौरभ यादव, सचिन, अवनीश, योगेंद्र, अशोक, गिल्लूराम, मिथुन, मनोज, सत्यम, विवेक, प्रदीप, साबित राम, बलिराम, जितेंद्र, ओमजी मनोज और श्यामू समेत अन्य युवा शामिल रहे। पदयात्रियों के स्वागत में मंगरे यादव, कुलभूषण मिश्र, रत्नेश चन्द्र मिश्र, शैलेश चन्द्र मिश्र, मगन यादव, राज वर्मा, रामकुमार शुक्ल, सुनील पाण्डेय और सत्यम बाजपेई समेत दर्जनों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *