सेवा संकल्प अभियान के तहत फुलकाहा मंडल में कार्यशाला आयोजित । 17 सितंबर को घर-घर जलेंगे दीप।

रिपोर्ट:-राजेश कुमार

अररिया 06 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रनिर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा 17 सितंबर को उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे“सेवा संकल्प अभियान” के तहत नरपतगंज विधानसभा के फुलकाहा मंडल में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष घनश्याम यादव ने किया।

कार्यशाला का आयोजन नवयुग भारत गैस एजेंसी स्थित मीटिंग हॉल में किया गया।इसमें अभियान के तहत आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न जनसेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत 17 सितंबर को दीप प्रज्वलित कर की जाएगी। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर संध्या 7 बजे प्रत्येक घर में दीप जलाने का आह्वान किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

अभियान के दौरान स्वच्छता अभियान,रक्तदान शिविर,मशाल जुलूस,मेडिकल कैंप तथा अन्य जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया। कार्यशाला में इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रताप नारायण मंडल एवं जिला सह-कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा मौजूद रहे।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश साह,युवा मंडल अध्यक्ष अजय साह,मंडल महामंत्री प्रवीण झा,पंचायत अध्यक्ष सत्यनारायण साह,निर्धन महतो,मदन मोहन मेहता,संतोष साह,सहावीर साह, भुवनेश्वर साहा,पिंटू साहा,अंजू कुमारी,बुचनी देवी,जानू झा,अशोक यादव,राजीव पौद्दार, मिथुन ठाकुर,राकेश रजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

वक्ताओं ने कहा कि सेवा ही संगठन की शक्ति है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही इस अभियान का मूल उद्देश्य है।

“सेवा,समर्पण और समाज के प्रति संकल्प—इसी भावना के साथ फुलकाहा मंडल सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *