बहराइच। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपदीय पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने 107 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 26 लाख 12 हजार 830 रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में सर्विलांस टीम ने विभिन्न थानों के साथ समन्वय स्थापित कर भारत सरकार के CEIR पोर्टल की लगातार मॉनीटरिंग की। अभियान के दौरान एप्पल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, टेक्नो, रेडमी, वनप्लस समेत विभिन्न कंपनियों के 107 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
6 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। खोए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने बहराइच पुलिस एवं सर्विलांस टीम का आभार जताया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी लाइन तनिष्क आर. जामकर (IPS) समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

मोबाइल खोने पर CEIR पोर्टल पर करें शिकायत
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल खोने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल स्थानीय थाने पर सूचना दें और मोबाइल के IMEI नंबर, बिल, आधार कार्ड एवं पहचान पत्र के साथ CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके माध्यम से खोए या चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक कराने तथा उसके मिलने पर अनब्लॉक कराने की सुविधा उपलब्ध है।
पुलिस अधीक्षक ने खोए मोबाइलों की बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सर्विलांस टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा भी की।

