बहराइच में पुलिस-SSB की बड़ी कार्रवाई, 35 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

बहराइच। रुपईडीहा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना रुपईडीहा पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 116 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर 2026 की रात संयुक्त टीम दशहरा बाग, नई बस्ती क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर महिला को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। उसकी पहचान शकीला बीबी (40) पत्नी मो. इस्लाम उर्फ लालबादशाह, निवासी दशहरा बाग, नई बस्ती, थाना रुपईडीहा, बहराइच के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान पुलिस ने 116 ग्राम स्मैक, एक Vivo V60 मोबाइल फोन, ₹21,029 भारतीय मुद्रा और 23,800 नेपाली रुपये बरामद किए।

बरामदगी के आधार पर थाना रुपईडीहा में मु0अ0सं0 237/2026, धारा 8/21 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी महिला को न्यायालय, बहराइच के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई।
बरामदगी:
116 ग्राम अवैध स्मैक
Vivo V60 मोबाइल फोन
₹21,029 भारतीय रुपये
23,800 नेपाली रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *