आखिर क्यों लगाई गंगा नदी में छलांग! घर में सब कुछ ठीक होने के वाद गलत कदम!

कपड़े व सुसाइट नोट के बाद परिजनों को लगी जानकारी! घर में मचा कोहराम……..
गंगा नदी में युवक की तलाश जारी

100 रूपये लेकर बहन से लेकर गया था अमित…..

अलीगंज। घर में सब कुछ ठीक ठाक होने कोई लड़ाई झगड़ा नहीं आखिर युवक ने गंगा नदी में क्यों छलांग लगाई और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. बताते चले कि अलीगंज के मोहल्ला छेदालाल गौड़ निवासी 30 वर्षीय गौरव गुप्ता उर्फ चंदन केजनपद फरुखाबाद के समसाबाद के ढाईघाट पुल से नदी की धार में छलांग लगाने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुल के बीचो-बीच युवक के कपड़े और एक सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू कर दी। घटना के बाद से परिजन भी चिंतित हैं।

मंगलवार को मिली जानकारी अनुसार मोहल्ला छेदालाल गौड़ निवासी गौरव गुप्ता उर्फ चंदन पुत्र रमेश चंद्र गुप्ता अलीगंज स्थित सक्सेना होटल में काम करता था। बताया गया कि मंगलवार सुबह उसने अपनी बहन से 100 रुपये लिए और काम पर जाने की बात कहकर घर से निकल गया। करीब 7:30 बजे उसके ढाईघाट पुल के बीचो-बीच पहुंचने की बात सामने आई, जहां उसने नदी की धार में छलांग लगा दी।

कुछ देर बाद पुल से गुजर रहे राहगीर की नजर बीच पुल पर रखे युवक के कपड़ों पर पड़ी। कपड़ों के पास एक पर्चा भी रखा मिला। राहगीर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुसाइड नोट में लिख एड्रेस के आधार पर युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

घटना की सूचना पर उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार वर्मा और थाना प्रभारी सतीश चौधरी भी रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्टीमर और गोताखोरों से छानबीन शुरू कर दी अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर युवक की तलाश शुरू कराई। पुलिस नदी की धार में युवक की छानबीन कर रही है। घटना को लेकर परिजनों में चिंता का माहौल है।
अपने घर में दो भईया में अमित् सबसे छोटा था तीन वहन भी थी ।

दिलीप सिंह अलीगज एटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *