थाना दिवस में आईं तीन शिकायतें, मौके पर हुआ निस्तारण

अलीगंज। शनिवार को कोतवाली परिसर में तहसीलदार संजय सिंह एवं थाना प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने थाने पर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

थाना दिवस के दौरान आयोजित जनसुनवाई में कुल तीन समस्याएं सामने आईं। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को सुनने के बाद संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जानकारी ली। तीनों समस्याओं का मौके पर ही तत्काल समाधान कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से अधिकारियों और कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

तहसीलदार संजय सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुमार वर्मा ने राजस्व एवं पुलिस से संबंधित मामलों में दोनों विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद कानूनगो और लेखपालों को भी आवश्यक निर्देश दिए।

थाना दिवस में कानूनगो, लेखपाल समेत पुलिस एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई को प्रभावी बनाते हुए शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *