फर्जी आधार कार्ड बनाकर जमीन हड़पने का आरोप, न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

अलीगंज। थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम भरापुरा निवासी रामकिशन पुत्र जगदीश ने कुछ लोगों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी जमीन हड़पने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में न्यायालय के सहारा लिया न्यायालय के आदेश पर थाना अलीगज में दर्ज हुआ मुकदमा।

प्रार्थना पत्र के अनुसार रामकिशन की ग्राम पंचायत भरापुरा में गाटा संख्या 423/0.955 हेक्टेयर तथा 421/0.162 हेक्टेयर, कुल 2 किता 1.117 हेक्टेयर जमीन है। पीड़ित का कहना है कि वह अपने बच्चों के साथ दिल्ली में निजी नौकरी करता है और समय-समय पर गांव आता-जाता है।

आरोप है कि 22 सितंबर 2025 को आयशा बेगम पत्नी सलमान, सलमान पुत्र नस्सूद्दीन तथा मोहम्मद उमाम पुत्र सब्बीर अहमद निवासी अलीगंज ने एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर रामकिशन के नाम का कथित फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया। इसके बाद उक्त लोगों ने फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसकी जमीन का बैनामा कराने का प्रयास किया।

पीड़ित के मुताबिक बैनामे में रामकिशन बनकर एक अज्ञात व्यक्ति को पेश किया गया और तहसील अलीगंज में जमीन का फर्जी बैनामा कराने का आरोप है। बाद में जब संबंधित लोग जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे तो मामले की जानकारी रामकिशन को हुई। उसने दिल्ली से लौटकर रजिस्ट्री कार्यालय में जांच कराई और घटना की जानकारी थाना अलीगंज पुलिस को दी।

रामकिशन का आरोप है कि उसने 6 नवंबर 2025 को एसएसपी एटा को भी प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कार्रवाई न होने पर अब न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।
न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *