₹800 की फीस को लेकर स्कूल में विवाद, फायरिंग का आरोप

अलीगंज। क्षेत्र के ग्राम बनी दहेलिया स्थित संकट मोचन इंटर कॉलेज में सोमवार को ₹800 की बकाया फीस को लेकर अभिभावक और विद्यालय प्रबंधन के बीच विवाद हो गया। प्रकरण में विद्यालय प्रबंधक ने अभिभावक पर कार्यालय में फायर करने का आरोप लगाया है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

फीस को लेकर शुरू हुआ विवाद

विद्यालय प्रबंधक ब्रह्म दत्त द्विवेदी के अनुसार, कादरगंज निवासी छात्र के पिता सत्येंद्र सिंह से ₹800 की बकाया फीस को लेकर बातचीत हुई थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद सत्येंद्र सिंह प्रधानाचार्य कार्यालय में पहुंचे और वहां प्रबंधक के ऊपर फायर करने का आरोप लगाया है प्रबंधक का कहना है कि फायर गेट पर लगा, जिससे कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

छात्र ने लगाया पिता से मारपीट का आरोप

वहीं छात्र रघुवीर सिंह पुत्र सत्येंद्र सिंह का कहना है कि उसके पिता बकाया फीस जमा करने विद्यालय आए थे। उसके अनुसार, फीस के ₹800 बकाया थे, जिन्हें समय पर जमा नहीं किया जा सका था। छात्र का आरोप है कि इसी बात को लेकर प्रबंधक उसके पिता को कार्यालय में ले गए और गेट बंद कर उनके साथ मारपीट की। छात्र ने दावा किया कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद था और उसने मारपीट होते हुए देखी। उसकी बहन प्रियांशी भी इसी विद्यालय में पढ़ती है। प्रियांशी का कहना है कि विद्यालय में कोई फायर नहीं हुआ है

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। सत्येंद्र सिंह से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है उसमें एक जिंदा कारतूस भी था जांच पड़ताल में देसी कट्टा से फायर नहीं किया गया है ।उन्होंने बताया कि प्रकरण से जुड़े सभी तथ्यों की जांच-पड़ताल की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।

दिलीप सिह मडल ब्यूरो एटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *