डाक बंगला से जनकपुरी तक गूंजे श्रीराम के जयकारे, विधायक सत्यपाल सिंह राठौर समेत जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने आरती-पूजन कर किया शुभारंभ; धर्म, संस्कृति और देशभक्ति का दिखा अद्भुत संगम

अलीगंज। श्री रामलीला प्रबंध कार्यकारी समिति के तत्वावधान में रविवार को अलीगंज कस्बे में भव्य राम बारात निकाली गई। राम बारात में धार्मिक, पौराणिक, सांस्कृतिक और देशभक्ति से जुड़े संदेशों को प्रदर्शित करतीं 36 आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। भगवान श्रीराम की बारात जैसे-जैसे नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर राम बारात का स्वागत किया। पूरे मार्ग पर श्रीराम के जयकारों और धार्मिक उद्घोषों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

राम बारात में भगवान गणेश, नौ देवी, पंचमुखी हनुमान, लक्ष्मी-नारायण, अयोध्या राम, बांके बिहारी, गरुड़-विष्णु, अघोरी शिव बाबा, मेरा गांव-मेरा देश, आदि कैलाश, शंकर तांडव, महाकाल रोड शो, राधा-कृष्ण, ऑपरेशन सिंदूर, तिरंगा यात्रा, जगन्नाथ जी, राम दरबार, शेरावाली, खाटू श्याम, नंदी, शिवलिंग आरती, भगवान विष्णु-मोहिनी, बिहारी जी, श्रीजी, काली माता और भारत रत्न बैंड समेत विभिन्न झांकियां प्रमुख आकर्षण रहीं।
धार्मिक झांकियों के बीच ऑपरेशन सिंदूर और तिरंगा यात्रा ने देशभक्ति का संदेश दिया, वहीं ‘मेरा गांव-मेरा देश’ ने ग्रामीण संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। महाकाल रोड शो, शंकर तांडव, पंचमुखी हनुमान और अघोरी शिव बाबा की झांकियों ने भी श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
विधायक समेत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आरती कर किया शुभारंभ
राम बारात का शुभारंभ डाक बंगला तिराहा से हुआ। इससे पहले विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि सुजीत गुप्ता ‘बॉबी’, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. अशोक रतन शाक्य, उपजिलाधिकारी डॉ. शशि शेखर और क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह ने संयुक्त रूप से भगवान श्रीराम का तिलक किया। इसके बाद आरती एवं विधिवत पूजन-अर्चन कर राम बारात को रवाना किया गया।

इस दौरान रामलीला प्रबंध समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार स्वर्णकार, कार्यकारिणी अध्यक्ष विनोद आर्य, महामंत्री निकेश सक्सेना, उपाध्यक्ष मुन्ना बाबू गुप्ता, सह मेला संयोजक अरुण दलपति, प्रदीप गुप्ता टीटू, मेला संयोजक राम प्रकाश दीक्षित, कोषाध्यक्ष रामविलास वर्मा, उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता और मीडिया प्रभारी सुनील गुप्ता समेत समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
डाक बंगला से जनकपुरी तक निकली राम बारात
राम बारात का निर्धारित रूट डाक बंगला तिराहा से शुरू हुआ। यहां से राम बारात गांधी मूर्ति चौराहा पहुंची। इसके बाद मातादीन चौराहा, रामशाला स्कूल होते हुए जुनेद मियां की तरफ से जहूर पान वाले की ओर निकली। वहां से राम बारात पुनः गांधी चौराहा, मेन बाजार और नगला पड़ाव होते हुए जनकपुरी पहुंची, जहां राम बारात का समापन हुआ।
राम बारात के पूरे रूट पर सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ दिखाई दी। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने झांकियों का आनंद लिया और भगवान श्रीराम के दर्शन किए। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने राम बारात का स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की।

सुरक्षा के लिए जुलूस के आगे, बीच और पीछे तैनात रही पुलिस
राम बारात को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की। जुलूस के आगे, मध्य और पीछे अलग-अलग पुलिस टीमों को तैनात किया गया था। इसके अलावा प्रमुख चौराहों और झांकियों के साथ भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई।
जुलूस के आगे उपनिरीक्षक जयवीर सिंह, उपनिरीक्षक मनीष कुमार, जैथरा थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक राकेश सिंह तोमर, कांस्टेबल अंकित चौधरी, कांस्टेबल सत्यम कुमार, महिला कांस्टेबल इज्मा बी और महिला कांस्टेबल संगीता यादव तैनात रहीं।
जुलूस के मध्य में राजा का रामपुर थानाध्यक्ष रोहित राठी हमराह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। उनके साथ उपनिरीक्षक रमेश कुमार, कांस्टेबल मनु त्यागी, कांस्टेबल भीम कुमार, हेड कांस्टेबल पवन कुमार और हेड कांस्टेबल नीरज की ड्यूटी रही।
जुलूस के पीछे नयागांव प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के साथ उपनिरीक्षक कमलेश कुमार, उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, महिला कांस्टेबल बीना गौतम और महिला कांस्टेबल सृष्टि चौधरी तैनात रहीं।
प्रमुख चौराहों पर तैनात रहा पुलिस बल, चार पहिया वाहनों की एंट्री पर रोक
यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए डाक बंगला तिराहा, सारी अड्डा, नगला पड़ाव, पुरानी तहसील चौराहा, मातादीन चौराहा, महफूज गार्डन और जहूर पान तिराहा समेत प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।

डाक बंगला तिराहा पर चार पहिया वाहनों की एंट्री रोकने के लिए उपनिरीक्षक इरशाद अहमद, कांस्टेबल जयदीप सिंह, हेड कांस्टेबल उपेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल अमित उपाध्याय और कांस्टेबल यश कुमार तैनात रहे।
सारी अड्डा कस्बा अलीगंज पर उपनिरीक्षक अशोक कुमार, कांस्टेबल विजय शर्मा, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और होमगार्ड बलवीर सिंह को जिम्मेदारी दी गई। वहीं नगला पड़ाव तिराहा पर उपनिरीक्षक मुकेश बाबू, कांस्टेबल राहुल कुमार, कांस्टेबल सलमान और होमगार्ड कमल सिंह तैनात रहे।
पुरानी तहसील चौराहा पर उपनिरीक्षक राजकुमार गौतम, हेड कांस्टेबल वकील खान और कांस्टेबल अरविंद कुमार की ड्यूटी रही। मातादीन चौराहा पर कांस्टेबल मोंटी सागर और कांस्टेबल शिव कुमार तथा महफूज गार्डन पर कांस्टेबल गौरव चौधरी और कांस्टेबल पवन कुमार तैनात रहे।
जहूर पान तिराहा पर उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार गौतम, कांस्टेबल पवन शाह और कांस्टेबल सानू कुमार की ड्यूटी लगाई गई।
झांकियों के साथ भी तैनात रहा पुलिस बल
राम बारात में शामिल झांकियों के साथ भी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। गणेश जी, नौ देवी, लक्ष्मी-नारायण, अयोध्या राम और बांके बिहारी की झांकियों के साथ उपनिरीक्षक मनोज कुमार, महिला कांस्टेबल अंशु, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, कांस्टेबल टी-2, हेड कांस्टेबल सोनू शर्मा, कांस्टेबल रोहित कुमार और कांस्टेबल मुकुल चौधरी तैनात रहे।
महाकाल रोड शो, राधा-कृष्ण, ऑपरेशन सिंदूर, तिरंगा यात्रा और जगन्नाथ जी की झांकियों के साथ उपनिरीक्षक राजन सिंह, महिला कांस्टेबल इरशाना अंजुम, हेड कांस्टेबल घनश्याम, कांस्टेबल पवन कुमार, अजय कुमार, रोहित कुमार और सुशील कुमार मौजूद रहे।
शनि देव, भगवान विष्णु, हनुमान सेना, पंचमुखी हनुमान और महाकाली की झांकियों के साथ उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार बालियान, हेड कांस्टेबल रजनीश कुमार, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, कांस्टेबल मितेश कुमार, मिलन शर्मा और देवेश कुमार तैनात रहे।
राम दरबार, ग्राउंड विष्णु, आदि कैलाश और शेरावाली की झांकियों के साथ उपनिरीक्षक रमेश चंद्र, महिला कांस्टेबल अमृता, हेड कांस्टेबल शाहिद, कांस्टेबल मिलन चौधरी, राजेश कुमार और अंकित कुमार की ड्यूटी रही।
मेरा गांव-मेरा देश, अघोरी शिव बाबा और सरस बालाजी की झांकियों के साथ उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार, महिला कांस्टेबल अर्चना यादव, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल प्रशांत कुमार, रोहित कुमार, दीपांशु चौहान, अभिनव कुमार और रितिक चौहान मौजूद रहे।
खाटू श्याम और नंदी की झांकी के साथ हेमराज गौतम और हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह तैनात रहे। शिवलिंग आरती, शंकर तांडव, भगवान विष्णु और मोहिनी की झांकियों के साथ हेमराज गौतम, महिला कांस्टेबल कृष्णा रानी, अनुज कुमार, कांस्टेबल हर्षित अत्रे और रोहिताश कुमार की ड्यूटी रही।
वहीं बिहारी जी, श्रीजी, काली माता, भारत रत्न बैंड और राम व्रत के साथ उपनिरीक्षक जगदीश सिंह, महिला कांस्टेबल मनोज कुमारी, हेड कांस्टेबल दिलीप सिंह, कांस्टेबल तेजवीर सिंह, शिवम चौहान, हेड कांस्टेबल बृजपाल सिंह, कांस्टेबल गुलशेर अली और नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
पूरे रूट की निगरानी करते रहे कोतवाली प्रभारी
राम बारात की संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कोतवाली अलीगंज के प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुमार वर्मा ने की। उनके साथ कांस्टेबल मोहित कुमार, कांस्टेबल प्रिंस नायक, महिला कांस्टेबल साक्षी और हेड कांस्टेबल दिलीप पूरे राम बारात मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
पुलिस टीमों ने भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और झांकियों की सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी बनाए रखी। प्रमुख चौराहों पर चार पहिया वाहनों की एंट्री रोके जाने से राम बारात के दौरान यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखने का प्रयास किया गया। धार्मिक उल्लास और देशभक्ति के संदेशों से सजी 36 झांकियों के साथ निकली राम बारात ने पूरे अलीगंज को राममय कर दिया।
दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा
