जुआ खेलते छह आरोपी गिरफ्तार, 76,470 रुपये बरामद; तीन चार पहिया वाहन सीज

नयागांव पुलिस की कार्रवाई, कैल्ठा, कटिया और कस्बा के मो.मेवाती सहित विभिन्न गांवों के आरोपी शामिल

अलीगंज। जनपद में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जुआ खेलते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 76 हजार 470 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। वहीं जुआ खेलने में प्रयुक्त तीन चार पहिया वाहनों को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नयागांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से छह जुआरियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में योगेश कुमार और अखिलेश कुमार निवासी कैल्ठा, जितेंद्र और फिरोज निवासी कटिया थाना कम्पिल जनपद फर्रुखाबाद, मोहम्मद आसिफ निवासी मो.मेवाती तथा लोकपाल निवासी विजयदेपुर थाना अलीगंज शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 76,470 रुपये और ताश के पत्ते बरामद किए। साथ ही जुआ खेलने में इस्तेमाल किए जा रहे तीन चार पहिया वाहनों को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।

इस मामले में थाना नयागांव पर मुकदमा अपराध संख्या 135/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनिंद्र कुमार, साहब सिंह सहित पुलिसकर्मी राघवेंद्र कुमार, विशाल चौधरी, इंद्रजीत चौहान, फईम, मितेश कुमार, नवनीत कुमार, लव कुमार, शाहिर खान और कुशल कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *