मोतिहारी जेल में आधी रात को प्रशासन की रेड,डीएम और एसपी के नेतृत्व में 200 जवानों ने खंगाली जेल

नवनीत कुमार सिंह मोतिहारी

मोतिहारी जिला प्रशासन ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जिला पदाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के संयुक्त नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ मोतिहारी जेल में औचक छापेमारी की गई। देर रात तक चली इस कार्रवाई से जेल प्रशासन और कैदियों के बीच हड़कंप मच गया।दो घंटे तक चली सघन तलाशी प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी देर रात अचानक शुरू हुई, जो करीब दो घंटे तक लगातार चली।

इस उच्चस्तरीय सुरक्षा अभियान में डीएम और एसपी के साथ सदर अनुमंडल पदाधिकारी और सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित करीब 200 सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे। अधिकारियों ने जेल के सभी वार्ड,परिसरों और संदेहास्पद जगहों की बारीकी से तलाशी ली।नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान लंबे चले इस सघन तलाशी अभियान के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गहन छापामारी के दौरान जेल के अंदर से कोई भी आपत्तिजनक या अवैध सामान बरामद नहीं हुआ है।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक सख्ती प्रशासन के इस तरह अचानक रात में जेल का मुआयना करने से अपराधियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप है। जानकारों का मानना है कि जेल के अंदर सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने और किसी भी संभावित अवैध गतिविधि पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह रूटीन या विशेष जांच अभियान चलाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *