संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट में अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली शपथ


एडीएम ने प्रस्तावना का वाचन कर दिलाया संवैधानिक मूल्यों के पालन का संकल्प
संतकबीरनगर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पंकज कुमार श्रीवास्तव एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ज्ञानेंद्र विक्रम की उपस्थिति में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर शपथ ली।अपर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि संविधान की उद्देशिका में निहित मूल्यों की स्थापना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप आचरण करने तथा मौलिक अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता से पालन करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *