
झारखंड, जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुर मंडल के एक होनहार, वरिष्ठ एवं कृतज्ञ नेता; बलराम प्रताप सिंह ने 61 की उम्र में दयाल सिटी, गोविंदपुर स्थित अपने आवास पर 4 अप्रैल को अंतिम सांस ली।
आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को श्राद्ध एवं ब्रह्मभोज के दिन उनके परिजन समेत भाजपा के अनेक वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्त्ताओं ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। वें अपने पीछे एक हरा भरा परिवार छोड़ गया जिसमें धर्मपत्नी समेत दो बेटे एवं बेटी शामिल है।

परिजनों ने बताया कि स्वर्गीय बलराम प्रताप सिंह के बेटी की विवाह की पूरी तैयारी की एक सुखद लालसा अधूरी रह गई। वहां उपस्थित पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन सिंह ने बताया कि हमने एक होनहार नेता को खो दिया है। मंडल के वर्तमान अध्यक्ष जुगनू वर्मा बोले की स्वर्गीय बलराम प्रताप सिंह एक प्रखर प्रवक्ता थे; पार्टी के बैठक में हर मुद्दे पर गहराई से बात किया करते थे।
