पहाड़पुर थाना में प्रशासनिक फेरबदल दारोगा अमित कुमार रंजन बने अपर थानाध्यक्ष, भीम पाण्डेय को थाना लेखक की कमान

नवनीत कुमार सिंह मोतिहारी

मोतिहारी/पहाड़पुर।
पूर्वी चंपारण जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा थाना स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में एक महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने त्वरित कार्रवाई और बेहतर पुलिसिंग के मद्देनजर पहाड़पुर थाना में दो नए पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की है।

आधिकारिक निर्देश के अनुसार, पहाड़पुर थाना में पदस्थापित दारोगा अमित कुमार रंजन को नया अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, पीटीसी भीम पाण्डेय को थाना के अभिलेखों व दैनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए थाना लेखक (मुंशी) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने दोनोंज पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना नया कार्यभार संभालने का निर्देश दिया है।

बेहतर पुलिसिंग और त्वरित निष्पादन पर रहेगा जोर पहाड़पुर थाना में हुई इस नई तैनाती को लेकर पुलिस महकमे और स्थानीय स्तर पर काफी सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य थाना स्तर पर आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना, लंबित मामलों का तेजी से निष्पादन और क्षेत्र में अपराधियों पर नकेल कसना है।

नवनियुक्त अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार रंजन और थाना लेखक भीम पाण्डेय ने जिम्मेदारी मिलने के बाद कहा कि उच्चाधिकारियों ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और पीड़ित मानवता की सेवा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *