हरसिद्धि पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी पिस्टल के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

नवनीत कुमार सिंह,मोतिहारी

हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठलोहियार चौक पर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 जुलाई की रात गुप्त सूचना मिली थी कि मठलोहियार चौक पर कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात की तैयारी में जुटे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक मोतिहारी के निर्देश पर अरेराज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रवि कुमार के नेतृत्व में हरसिद्धि थाना पुलिस ने तत्काल छापेमारी अभियान चलाया।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को एक लोडेड देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा बिना कागजात की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने फरार अपराधियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बबलू कुमार 21 वर्ष, पिता- लक्ष्मण साह, निवासी मठलोहियार, थाना हरसिद्धि, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है। हरसिद्धि थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि अपराधी के पास से एक देसी पिस्टल एक जिंदा कारतूस एक केसरिया थाना अंतर्गत लूट की मोटरसाइकिल
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरेराज रवि कुमार, पुलिस निरीक्षक अजय कुमार, थानाध्यक्ष सुनील कुमार, अपर थानाध्यक्ष अभिनाश कुमार, सहित हरसिद्धि थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *