अलीगंज। थाना नयागांव क्षेत्र के ग्राम तुगई परतापुर कटारा निवासी 25 वर्षीय लवी उर्फ तान्या पत्नी शिवम ने मंगलवार शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नवविवाहिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जानकारी पर मायकेवाले भी पहुंच गए।

जिला फर्रुखाबाद थाना कंपिल के गांव दूल्हा निवासी लवी उर्फ तान्या की शादी 17मई को2025 शिवम के साथ हुई थी। पति गडगाव में काम करता है। मंगलवार शाम ससुर किसी काम से मैनपुरी हुए थे। देर शाम महिला ने फांसी लगा ली। क्षेत्राधिकार राजेश सिंह कोतवाली प्रभारी आरके सिंह स्कॉट टीम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । मौत की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
रिपोर्ट: दिलीप सिंह, अलीगंज, एटा
