घर में घुसकर मारपीट का आरोप, दो नामजद समेत अन्य के खिलाफ तहरीर

अलीगंज। थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम विचपुरी इमादपुर निवासी राहुल पुत्र मकरंद सिंह ने दो नामजद समेत अन्य लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना 28 अगस्त 2026 की शाम करीब 7:30 बजे की बताई गई है।

तहरीर के अनुसार राहुल अपने घर पर था। आरोप है कि इसी दौरान कल्लू उर्फ विजय प्रकाश पुत्र नेम सिंह और छोटे उर्फ हैमेंद्र पुत्र जय सिंह अपने अन्य साथियों के साथ एक राय होकर उसके घर में घुस आए। आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से राहुल के साथ मारपीट की। मारपीट में उसके शरीर पर कई चोटें आईं। तहरीर में मुंह के जबड़े पर भी चोट लगने तथा फ्रैक्चर होने की बात कही गई है।

राहुल का आरोप है कि घटना के दौरान आरोपितों ने उसे और उसके घरवालों को जान से मारने की धमकी भी दी। इससे परेशान होकर वह थाना अलीगंज पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है घटना को लेकर गांव में भी चर्चा बनी हुई है।

दिलीप सिंह अलीगज एटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *