अलीगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम मितौलिया में बुधवार दोपहर करीब दो बजे हुई मूसलाधार बारिश एक गरीब किसान के लिए भारी दुख लेकर आई। लगातार तेज बारिश के कारण किसान की कच्ची कोठरी की एक दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। इसी दौरान कोठरी के पास बंधी भैंस दीवार के मलबे की चपेट में आ गई और दबकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अचानक हुए हादसे के बाद किसान और उसके परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक भैंस की जान जा चुकी थी। किसान के लिए यह घटना किसी बड़े आर्थिक झटके से कम नहीं है। बताया गया कि भैंस ही उसके परिवार की आय का महत्वपूर्ण सहारा थी। उसकी मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी गई है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कराते हुए उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। किसान ने भावुक होकर कहा कि बारिश ने उसकी मेहनत और परिवार के सहारे को एक पल में छीन लिया। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद किए जाने की मांग की हैं दिलीप सिह अलीगंज एटा
