डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नवयुग समाचार

बहराइच। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने गुरुवार को जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं स्वच्छता का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने पुरुष एवं महिला बैरक, बंदी पाकशाला, क्रीड़ास्थल तथा अस्पताल वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन मूल्यांकन किया।

अधिकारियों ने जेल अधीक्षक को नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने, शातिर एवं संवेदनशील बंदियों पर सतत निगरानी रखने तथा उनकी गतिविधियों की समय-समय पर जानकारी उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने, सभी सीसीटीवी कैमरों को निरंतर क्रियाशील रखने तथा जेल मैनुअल के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *