
नवनीत कुमार सिंह, मोतिहारी
मोतिहारी अरेराज नगर पंचायत अरेराज में बढ़ती ट्रैफिक समस्या और सावन मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया अंचलाधिकारी विनोद कुमार पांडेय एवं थानाध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी की संयुक्त अगुवाई में मुख्य चौक से लेकर प्रसिद्ध बाबा सोमेश्वरनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग तक जेसीबी चलाकर सड़क के दोनों किनारों से अवैध कब्जों को हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे अस्थाई रूप से सजाई गई दुकानों, ठेलों और अवैध ढांचों को बुलडोजर की मदद से साफ किया गया। अभियान से पूरे क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बना रहा।मौके पर मौजूद सीओ विनोद कुमार पांडेय और थानाध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी ने सभी दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों को सख्त चेतावनी दी अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सड़क की जमीन पर कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोबारा अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सीधे प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
