एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

संवाददाता
रांची:एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल, हरमू रोड, रांची में दो दिवसीय इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ गुरुवार को हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित नॉकआउट मुकाबलों में विभिन्न हाउसों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

रोमांचक मुकाबलों के बाद विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबलों के लिए विजेता टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली।प्रतियोगिता के दूसरे दिन 24 जुलाई को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। कक्षा 6 से 8 बालिका वर्ग के फाइनल में शंख हाउस का मुकाबला कोयल हाउस से होगा।

वहीं कक्षा 6 से 8 बालक वर्ग के फाइनल में कोयल हाउस और दामोदर हाउस आमने-सामने होंगे। कक्षा 9 से 11 बालक वर्ग के फाइनल में शंख और दामोदर हाउस के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। प्रतियोगिता का समापन विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर किया जाएगा ।

प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य शादान आलम ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। प्राचार्य शादान आलम ने अपने संबोधन में कहा कि “खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं खेल भावना का विकास करते हैं। ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।“

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *