हरसिद्धि पुलिस की कार्रवाई, 26 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार

नवनीत कुमार सिंह- मोतिहारी

मोतिहारी।हरसिद्धि थाना अध्यक्ष सुनील कुमार के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर दारोगा शिखा कुमारी ने पुलिस बल के साथ छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल पर रखी 6 लीटर विदेशी शराब एवं 20 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई।

मौके से पुलिस ने राघव यादव पिता- तिलक यादव तथा गुलाब महतो पिता- रुदल महतो, दोनों निवासी मठ लोहियार नोनिया टोला, थाना हरसिद्धि, जिला पूर्वी चंपारण को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने शराब लदी मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।थाना अध्यक्ष ने बताया कि शराब की डिलीवरी करने वाला मुख्य कारोबारी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों, फरार शराब कारोबारी एवं जब्त मोटरसाइकिल के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *