ज्येष्ठ माह के मंगलवार पर महाप्रसाद वितरण, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

संतकबीरनगर। सांथा ब्लॉक क्षेत्र के बौरब्यास चौराहे पर ज्येष्ठ माह के पावन मंगलवार के अवसर पर महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं राहगीरों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ प्रसाद ग्रहण कर भगवान हनुमान का स्मरण किया।आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए बूंदी, शरबत एवं हलवा प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ माह का मंगलवार भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है और इस दिन पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण का विशेष महत्व होता है।कार्यक्रम को सफल बनाने में लालू प्रजापति, विकास अग्रहरि, प्रभु अग्रहरि, अमरनाथ अग्रहरि, दुर्गेश अग्रहरि एवं चंदन पांडेय की प्रमुख भूमिका रही। वहीं झारखंडे राय, राकेश साहनी, शिव शंकर यादव, शिव सागर यादव, जगन्नाथ पांडेय, सुरेश राव, विवेक पांडेय, हरिशंकर यादव सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने सहयोग प्रदान किया।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों से समाज में आपसी भाईचारा, सहयोग और धार्मिक आस्था को बल मिलता है। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *