रिसिया पुलिस ने 06 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

बहराइच। जनपद बहराइच के थाना रिसिया पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में वांछित 06 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपराध नियंत्रण एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह तथा क्षेत्राधिकारी पयागपुर हरविता तिवारी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रिसिया कृष्णाकर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार विभिन्न न्यायालयों से जारी वारंटों के अनुपालन में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। अभियान के दौरान थाना रिसिया क्षेत्र से कुल छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में नौशाद पुत्र स्वर्गीय आबिद खां, जनन पुत्र यासीन निवासी पंचरुखवा (गोकुलपुर), अरेश बाबू पुत्र फरहत खान, फरहत खान पुत्र बुद्धू खान निवासी खेरेखा (गोकुलपुर), ननकई पत्नी शब्बीर तथा खुशबू पुत्री शब्बीर निवासी जगदीशपुर सोखा थाना रिसिया शामिल हैं।

गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव, उपनिरीक्षक बिहारी सिंह यादव, मुख्य आरक्षी कौशल कश्यप, कांस्टेबल कुलदीप कुमार, कांस्टेबल शुभम वर्मा कुमार, महिला कांस्टेबल सिमता सैनी एवं महिला आरक्षी संदीप चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *