अलीगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अलीगंज क्षेत्र के ग्राम फर्दपुर स्थित शिव कृपा धाम शिवालय में आशीर्वाद के दीप जलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष कुमार राजपूत के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिव कृपा धाम शिवालय में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मंगलकामनाएं की गईं। आयोजकों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उनके जन्मदिन को सेवा, श्रद्धा और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर पंचायत सचिव विनय कुमार, रामानंद, महेश कुमार, अर्जुन, सुखदेव, सुरेश एवं धनश्री सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना रहा।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष कुमार राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धा और आशीर्वाद की भावना को समर्पित है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
दिलीप सिंह मडल ब्यूरो एटा
