मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात का बड़ा एक्शन पहाड़पुर और मलाही थाना में किया औचक निरीक्षण, केस फाइलों से लेकर मेष (रसोई) तक को खंगाला!

नवनीत कुमार सिंह मोतिहारी मोतिहारी जिले में अपराध पर नकेल कसने और पुलिस महकमे में कसावट लाने के उद्देश्य से मोतिहारी के तेजतर्रार एसपी स्वर्ण प्रभात ने अचानक पहाड़पुर और मलाही थाने में औचक निरीक्षण कर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया।इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए।एसपी स्वर्ण प्रभात ने थानों में लंबित पड़े मर्डर केस (हत्याकांड) और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों की फाइलों की खुद जांच की।उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं को कांडों के त्वरित निष्पादन और फरार अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का सख्त निर्देश दिया। क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल को लेकर एसपी ने थाना प्रभारियों से गश्ती दल की सक्रियता और विशेष अभियान की प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने साफ शब्दों में कहा अपराधियों पर कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एसपी ने केवल फाइलों की ही जांच नहीं की, बल्कि पुलिस जवानों की कार्य-स्थिति का भी ध्यान रखा।उन्होंने थाने के मेष(रसोई घर) का जायजा लेकर जवानों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता जांची और साफ़-सफ़ाई बनाए रखने का निर्देश दिया।एसपी स्वर्ण प्रभात का कड़ा संदेश जनता की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। जो पुलिसकर्मी अपने काम में कोताही बरतेंगे या गंभीर मामलों के अनुसंधान में देरी करेंगे, उन पर सख्त कार्रवाई होगी।लंबित कांडों को त्वरित गति से निपटाया जाए।जनता में भरोसा, महकमे में हलचल एसपी स्वर्ण प्रभात की इस ताबड़तोड़ और पारदर्शी कार्यशैली की स्थानीय जनता में काफी सराहना हो रही है। औचक निरीक्षण के इस कदम से जहां आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है, वहीं आपराधिक तत्वों में खौफ का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *