अलीगंज। क्षेत्र के ग्राम झकरई में भारतीय जनता पार्टी की शक्ति केंद्र बैठक एवं बूथ सत्यापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल प्रवासी कुशल पाल सिंह राठौड़ एवं मंडल अध्यक्ष नवीन राजपूत ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाना तथा शक्ति केंद्र और बूथ समितियों का सत्यापन करना रहा।

बैठक में पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं के प्रचार-प्रसार, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा चुनावी रणनीतियों को लेकर कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान बूथ अध्यक्षों से बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं संगठन में निष्क्रिय कार्यकर्ताओं के स्थान पर नए एवं सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपने पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
मंडल प्रवासी कुशल पाल सिंह राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने के लिए लगातार विभिन्न क्षेत्रों में शक्ति केंद्रों की बैठकें एवं बूथ सत्यापन का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। इसी उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपकर संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष आशीष कुमार राजपूत सहित मंडल पदाधिकारी, क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दिलीप सिंह मडल ब्यूरो एटा
