
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना धर्मसिंहवा पुलिस ने महिला अपराध के एक मामले में कार्रवाई करते हुए घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।थाना धर्मसिंहवा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 35/2026 धारा 64(1), 333, 351(3), 324(2), 352 एवं 115(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त राजकिशोर शुक्ला पुत्र स्व. भवनाथ शुक्ला निवासी जमयाताल थाना धर्मसिंहवा को मंगलवार को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 2 अप्रैल 2026 को थाना धर्मसिंहवा में तहरीर देकर अभियुक्त पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता और महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संदीप कुमार राय, कांस्टेबल रणजीत यादव एवं कांस्टेबल ओमवीर सिंह शामिल रहे।
