आटो रिक्शा से आ रही महिला के बैग से लाखों के जेवर व नकदी चोरी, कोतवाली कर्नलगंज में दी तहरीर

गोण्डा। जनपद के कर्नलगंज क्षेत्र में आटो रिक्शा से आ रही एक महिला के बैग से लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना कोतवाली कर्नलगंज में प्रार्थनापत्र देकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।


मिली जानकारी के अनुसार बहराइच जनपद के थाना फखरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोठवल कला निवासी वंदना सिंह पत्नी सत्यप्रकाश सिंह बुधवार 27 मई 2026 की सुबह करीब 10 बजे अपने ससुराल से मायके ग्राम बहुवन मदार मांझा, थाना परसपुर आ रही थीं। समय करीब 11 बजे जरवल से कर्नलगंज आने वाले आटो से आ रही थी।

उसी आटो में 4 सोने की चूड़ी, व 2 लेडीज अ़ंगूठी, व 1 जेंट्स अंगूठी, 1 चैन, 1 बाला, 1 सुई धागा, 1 मंगल सूत्र, 1 छोटा माला, 1 गले का पान आदि सामग्री आटो में ही किसी ने निकाल लिया। जब प्रार्थिनी ने आटो रिक्शा को किराया देने के लिए बैग उठाया तो चैन खुला मिला और उक्त जेवरात गायब मिले। प्रार्थिनी अकेली थी, आटो रिक्शा वाला तत्काल फरार हो गया। प्रार्थिनी सूचना को आई है। बैग में 3000 रूपये भी था।


घटना के बाद पीड़िता ने थाना कोतवाली कर्नलगंज पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी और मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *