अलीगंज में घर पर मृत मिले अधेड़, पुत्र ने पोस्टमार्टम कराने की मांग की

अलीगंज। थाना अलीगंज क्षेत्र में सोमवार तड़के एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंचे चिकित्सक HB ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का सही कारण जानने के लिए पुत्र ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार 26 अक्टूबर 2026 को तड़के करीब चार बजे अलीगंज क्षेत्र के ग्राम गेवर अब्दुल्लापुर निवासी अरविंद पुत्र रामसेवक ने अपने पिता को आवाज लगाकर उठाने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद भी जब पिता नहीं उठे और उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई, तो उसने आसपास के चिकित्सक को बुलाया। चिकित्सक ने जांच के बाद पिता को मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद अरविंद ने थाना अलीगंज पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। उसने बताया कि मेरे पिता रामसेवक की मृत्यु का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है। इसी के चलते उसने मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।

पुलिस से मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *