
संतकबीरनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जिला शाखा संतकबीरनगर ने संगठन का विस्तार करते हुए वरिष्ठ पत्रकार गोरख नाथ राय को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिला अध्यक्ष सौरभ कुमार त्रिपाठी ने पत्रांक G.P.A./007/26 दिनांक 1 सितंबर 2026 के माध्यम से विकास खंड सांथा के बौरव्यास निवासी गोरख नाथ राय को तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगी।जिला अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि गोरख नाथ राय संगठन के हित में निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। नियुक्ति की जानकारी मिलने पर पत्रकारों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। मंडल अध्यक्ष बस्ती एवं तहसील अध्यक्ष मेहदावल महबूब पठान, मंडल मंत्री बस्ती सतीश चंद्र मिश्र समेत अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।गोरख नाथ राय ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी जिम्मेदारी से कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी।
