गोलियां की तड़तड़ाहट से गूंजा नगला गंजी,जमीनी विवाद में चली गोलियां,एक पक्ष की लिखित शिकायत पर आठ नामजदों पर मारपीट की रिपोर्ट,पूर्व में पटिया तोड़ने के आरोप में एक दर्जन लोगों पर दर्ज की जा चुकी है एफ आई आर

दोनों पक्षों के मध्य फायरिंग का वीडियो आया सामने,7 मिनट छ सेकेंड में तीन दर्जन राउंड फायर

एटा जिले नया गांव थाना क्षेत्र और फर्रुखाबाद बार्डर के थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम को जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में तीन दर्जन से अधिक राउंड गोली चली,हवाई फायरिंग की गई।घटना की सूचना मिलने पर नया गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची ।

पुलिस ने एक पक्ष की लिखित शिकायत के आधार पर 8 नामजदों के विरुद्ध नया गांव थाना पुलिस ने मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।घटना से जुड़ा एक सात मिनट छ सेकेंड का वीडियो सामने आया है।लगातार रुक रुक कर तीन दर्जन राउंड फायरिंग की गई वीडियो में कुछ लोग नाजायज असलहों का खुला प्रदर्शन करते नजर आ रहे है।

घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।नया गांव थाना पुलिस ने वीरसिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी नगला गंजी की लिखित शिकायत के आधार पर विमलेश पुत्र शिव सिंह,अखिलेश पुत्र शिवसिंह,शीलेश पुत्र शिवसिंह,केशव पुत्र वीरभान,संजीव पुत्र वीरभान,राजीव पुत्र वीरभान,सर्वेश पुत्र कोतवाल,शिव सिंह पुत्र कोतवाल के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है आरोप है।आरोप है कि नामजद लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की जिसके चलते ओमकार पुत्र विशुदयाल,वीरसिंह पुत्र रामस्वरूप राहुल पुत्र ओमकार को चोट आई आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।

दअरसल बीते 18 अगस्त को मुन्नी देवी पत्नी वीरसिंह की लिखित शिकायत पर नया गांव थाना पुलिस ने 12 नामजदों के विरोध सरकारी पटिया उखाड़ फेंकने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।दअरसल धारा 24 के तहत आवेदन के आधार पर गाटा संख्या 830/0.089 भूमि पर राजस्व विभाग की टीम द्वारा चिन्हांकन किया गया और 20 जून को पैमाईश कर पटिया गाड़ने की कार्यवाही की गई।

थी आरोप है कि राजीव पुत्र वीरभान,मंजू पुत्र वीरभान,ममता पत्नी केशव,केशव पुत्र वीरभान,संजीव पुत्र वीरभान,शिव सिंह पुत्र कोतवाल,विमलेश पुत्र शिवसिंह,अखिलेश पुत्र शिव सिंह,शीलेश पुत्र शिव सिंह,सुजाता पत्नी विमलेश,सरोज पत्नी शिव सिंह,सर्वेश पुत्र कोतवाल के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज की गई ।

सोमवार की देर शाम एक बार फिर दोनों पक्षों आमने सामने आ गए और जमकर ताबड़तोड़ फायरिंग की दर्जनों राउंड गोली चली।

एक पक्ष के विमलेश जो कि दोनों मुकद्दमा में आरोपी है उन्होंने बांटा की की हमारा जमीन का विवाद है हमारे चक रोड और पट्टा की जमीन को गलत पैमाईश की गई और अवैध रूप से कब्जा करवा दिया और पटिया गढ़वा दी ।21 जुलाई को कोर्ट ने स्थगन आदेश किया और 22 को कब्जा करवा दिया गया। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।हम लोग एटा गए हुए थे दूसरे पक्ष के लोगों ने स्वयं पटिया उखाड़ दी।हम लोगों को लौटते वक्त गाली गलौज की और फायरिंग की।

मामले पर उपजिलाधिकारी अलीगंज डॉक्टर शशि शेखर ने जानकारी देते हुए बताया प्रकरण संज्ञान में है विवादित जमीन से जुड़े दोनों पक्षों को बुला कर पत्रावलियां जांच कर कानून के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

मामले पर क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया को दो अलग अलग वीडियो सामने आए हैं। जमीनी विवाद है ।वीडियो की जांच की जा रही है।फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र का वीडियो बताया जा रहा है।जांच कर कानून के तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी।

दिलीप सिंह मडल ब्यूरो एटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *