अलीगंज। कस्बे के मोहल्ला राधाकृष्ण में आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ कथित छेड़छाड़ और अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। बच्ची के परिजनों ने एक युवक पर आरोप लगाते हुए थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों के मुताबिक, रविवार शाम करीब 7:30 बजे बच्ची बाजार से सामान लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ला गंगादरवाजा निवासी सलमान पुत्र चांद मियां ने किसी बहाने से बच्ची को अपनी दुकान के अंदर बुलाया। परिजनों का आरोप है कि दुकान के अंदर उसके साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की गई।
बताया गया कि घटना के बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित तहरीर दी। परिजनों ने मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
थानाध्यक्ष रुपेश वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
नोट: नाबालिग की पहचान उजागर न हो, इसलिए समाचार में उसका नाम और पहचान संबंधी विवरण प्रकाशित नहीं किया गया है।
दिलीप सिंह | मंडल ब्यूरो, एटा
