बारावफात पर अलीगंज में निकला जुलूस, झांकियों ने मोहा लोगों का मन

अलीगंज। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर बारावफात के दिन मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कस्बे में श्रद्धा और उत्साह के साथ जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया।

जुलूस का शुभारंभ इस्लामिया स्कूल से हुआ। इसके बाद जुलूस टॉकीज रोड, अंसारी मोहल्ला, मेवाती मोहल्ला, मातादीन चौक, गांधी मूर्ति चौराहा, गंगा दरवाजा और काजी मोहल्ला होते हुए निर्धारित गंतव्य तक पहुंचा। जुलूस में मक्का-मदीना और विभिन्न मस्जिदों की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं।
जुलूस में शामिल बच्चे और युवा नात-ए-रसूल पढ़ते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान लोगो द्वारा धार्मिक नारों का उद्घोष किया गया। पूरे मार्ग पर माहौल धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण नजर आया। जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से, उपजिलाधिकारी डॉ. शशि शेखर, क्षेत्राधिकारी राजेश सिंहथाना प्रभारी निरीक्षक रुपेश वर्मा और कस्बा इंचार्ज मनीष बालियान सहित पुलिस बल के जवान जुलूस के मार्ग पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने जुलूस के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिय।

जुलूस निर्धारित मार्ग से होते हुए शांतिपूर्वक अपने गंतव्य शोएब खानस्थान पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस और प्रशासन की निगरानी में कस्बे की सुरक्षा व्यवस्था बनी रही। जुलूस में बसपा नेता जुनैद मियां लतीफ खान चमन मियां शालू अली तारिक अली कललूखान जमाल खान शोएब खान शानू मेब अफसर अली नाजिम सिदकी काजिम खान इशाक खान शहर हजारों की संख्या में को मौजूद थे ।

दिलीप सिंह मडल ब्यूरो एटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *