अलीगंज। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय अलीगंज में रविवार को खंड शिक्षा अधिकारी के सभागार में क्षेत्रीय विधायक ठाकुर सतपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रसोईया माता-बहनों के मानदेय में वृद्धि की गई महत्वपूर्ण घोषणा तथा चिकित्सा कैशलेस कार्ड के शुभारंभ का सजीव प्रसारण दिखाया गया।

इस दौरान विधायक ठाकुर सतपाल सिंह राठौड़ ने रसोईया माता-बहनों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि लंबे समय से रसोईया माता-बहनों द्वारा मानदेय बढ़ाने की मांग की जा रही थी, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकार करते हुए उनके हित में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मानदेय में वृद्धि से प्रदेश की हजारों रसोईया माता-बहनों को आर्थिक राहत मिलेगी और उनका सम्मान एवं सशक्तिकरण बढ़ेगा।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने रसोईया माता-बहनों को चिकित्सा कैशलेस कार्ड तथा चेक वितरित किए। कार्ड मिलने पर रसोईया बहनों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री और विधायक का आभार व्यक्त किया।
क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि सरकार का यह निर्णय रसोईया माता-बहनों के सामाजिक सम्मान, आर्थिक सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
इस मौके पर खंड शिक्षा विभाग के अधिकारी विनोद कुमार शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में रसोईया माता-बहनें मौजूद रहीं।
दिलीप सिंह अलीगज एटा
