सेवानिवृत्त कर्मियों का मासिक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित


जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए मासिक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गई। जिसमें सितंबर माह में टाटा मोटर्स से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को यूनियन की ओर यूनियन कार्यालय के सभागार में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के हाथों अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान सभी सेवानिवृत्त कर्मी कार्यक्रम में अपने परिवारजनों के साथ शिरकत किये। यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को संयुक्त रूप से अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दिये। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि स्वस्थ रहते हुए सेवानिवृत्त होना बड़ी बात है। आगे भी आप सब स्वस्थ रहें यूनियन के साथ संबंध बनाएं रखें ऐसी हम कामना करते हैं।


कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन बीके शर्मा ने किया।
निम्न सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान।
पीपीसी एंड ऑटो ट्रांसपोर्ट से मानिक बोस।
ड्राइव लाइन से गिना श्रीनिवास राव।
पेंट फैक्ट्री से सुनिल कुमार महतो।
एडमिनिस्ट्रेशन से प्रदीप कुमार बोहरा।
ट्रांसमिशन से फिरोज अनवर।
हिट ट्रिटमेंट से सुबोध कुमार सिंह।
फ्रंट एक्सल से गौरीशंकर सिंह।
व्हीकल फैक्ट्री से अमित भंज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *