दिलीप सिंह एटा
अलीगंज। प्रांतीय लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को अलीगंज तहसील परिसर में लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन कर अयोध्या जनपद की तहसील सोहावल में लेखपाल उत्कृष्टदीप के खिलाफ एंटी करप्शन टीम द्वारा की गई ट्रैप कार्रवाई का विरोध किया। लेखपालों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई।

लेखपाल संघ के अध्यक्ष शिववीर के नेतृत्व में आयोजित धरने में लेखपालों ने कहा कि उनके साथी उत्कृष्टदीप के साथ एंटी करप्शन टीम द्वारा जबरन हाथ में पैसे रखकर ट्रैप किए जाने का आरोप लगाया गया है। लेखपालों का कहना है कि यह कार्रवाई गलत है और पूरे प्रकरण की उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
लेखपालों ने कहा कि अयोध्या के सोहावल तहसील में हुई इस कार्रवाई से प्रदेशभर के लेखपालों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि किसी कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का आरोप है तो उसकी जांच निष्पक्ष साक्ष्यों के आधार पर होनी चाहिए, ताकि किसी निर्दोष कर्मचारी के साथ अन्याय न हो।

धरने में जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, प्रियांशु वर्मा, रामप्यारे गौड़, रमन सक्सेना, आकाश यादव, सोनू, गिर्राज कुमार, साक्षी शाक्य, दीक्षा यादव, अलका कुमारी, शालिनी, प्रशांत राजपूत, जयप्रकाश और रूपेंद्र यादव सहित कई लेखपाल मौजूद रहे। लेखपालों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
