खैरीघाट थाना क्षेत्र के भवानीपुर महजिदिया मोड़ पर दर्दनाक हादसा, मौके पर मचा हड़कंप

संवाददाता आकाश मिश्र बहराइच
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के भवानीपुर महजिदिया मोड़ के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, 58 वर्षीय गया प्रसाद अपनी 55 वर्षीय पत्नी बितानी और पोते रोहित के साथ बाइक से रायपुर की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान ईंट लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गया प्रसाद और बितानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पोता रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भेजा। पुलिस ने दोनों शवों के पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे में दंपति की मौत से परिवार में मातम छा गया, वहीं गंभीर रूप से घायल पोते की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
